पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से तुरंत राहत दिलाएगी ये कमाल की चाय

सेहतराग टीम

मानव शरीर में कई अंग होते हैं। सभी अंगों में कभी न कभी किसी कारण से दर्द जरुर होता है और दर्द होना लाजिमी भी है। वैसे तो दर्द सभी वर्ग के लोगों को होता है। लेकिन महिलाओं को हर महीने में तीन से पांच दिन तक बेहद पीड़ा से गुजरना पड़ता है। क्योंकि महिलाओं के हर महीने पीरियड्स होते हैं। इस दौरान उन्हें मन मचलाना, सिर में दर्द, पेट में दर्द जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस दर्द को दूर करने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं, लेकिन कई बार ये भी काम नहीं आते। तो चलिए आपको कुछ ऐसी जादुई चाय के बारे में बताते हैं, जिन्हें पीने से आपको दर्द में काफी आराम मिल सकता है।

पढ़ें- नेचुरल तरीकों से टालें मासिक धर्म, यह भी जानें इससे बॉडी पर क्या होगा असर?

चाय पीना लगभग हर दूसरे व्यक्ति को पसंद होता है, लेकिन इस बात की जानकारी बेहद ही कम लोगों को है कि एक चाय हमें कई दिक्कतों में आराम भी दे सकती है। इसी में से एक समस्या है पीरियड्स में होने वाला दर्द, जिससे महिलाएं काफी परेशान रहती हैं और उनका पूरा ध्यान इसी पर लगा रहता है। लेकिन पुदीने की चाय आपकी इसमें काफी मदद कर सकती है। पुदीना मांसपेशियों को आराम देने के लिए जाना जाता है, जिसके कारण शरीर में हो रहे दर्द को भी कम करने में ये काफी मददगार साबित होता है।

पबमेड सेंट्रल में छपे एक अधय्यन के मुताबिक, अगर पीरियड के दर्द में पुदीने का सेवन किया जाए तो दर्द की गंभीरता कम होती है। साथ ही मासिक धर्म से जुड़े अन्य लक्षणों को सुधारने में भी काफी मदद मिलती है। इसके अलावा अदरक की चाय भी दर्द को कम करने में काफी कारगर होती है। अदरक में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के कारण ये दर्द के लिए काफी जादुई माना जाता है। कई रिसर्च भी बताती हैं कि अदरक का सेवन करने से प्रोस्टाग्लैंडीन में कमी आती है और ये वो है जिससे पीरियड के दौरान दर्द उठता है।

पीरियड के दर्द को कम करने और इस दौरान होने वाली बाकी दिक्कतों को दूर करने में दालचीनी की चाय भी काफी मदद करती है। आपको करना ये है कि जब आप चाय बनाए तो उसमें सही मात्रा में दालचीनी डाल दें और फिर उसका सेवन करें, महिलाएं पीरियड के दौरान अगर इसका सेवन करती हैं तो उनको दर्द में काफी आराम मिल सकता है। दालचीनी ऐंठन और दर्द को दूर भगाने में काफी कारगर साबित हो सकती है। जर्नल ऑफ बायोटेकनिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन बताता है कि दालचीनी पीरियड के लक्षणों को गंभीरता से कम कर सकती है।

महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में सौंफ भी काफी मदद कर सकती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, और इसका यही गुण किसी पेन किलर (दर्द दूर करने वाली दवा) जैसा काम करने में कारगर है। यही नहीं, जो महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझ रही होती हैं, उन्हें भी ये सौंफ की चाय काफी मदद करती है। अब तो महिलाएं जान गई होंगी कि आखिर एक चाय भी पीरियड्स के दौरान उनकी कितनी मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़ें-

मासिक धर्म के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह आयुर्वेदिक तरीका

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।